Headlines

RudraprayagNews गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक रास्ते के किनारे बिना अनुमति के बनाई गई दुकानों को हटाया  

रुद्रप्रयाग – श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग में किसी प्रकार से कोई अतिक्रमण न हो जिससे कि यातायात बाधित होकर जाम की स्थिति उत्पन्न हो।

और जाम में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़े इसके मध्य नजर जिला प्रशासन की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग के गौरीकुंड एवं सोनप्रयाग क्षेत्रांतर्गत 20 मीटर की परिधि में लगाई गई अस्थाई दुकानों को हटाया गया।

इस आशय की जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग में किसी तरह से अतिक्रमण न हो एवं बिना अनुमति के जो भी खोखे बनाए गए हैं जिससे कि यातायात बाधित हो सकता है एवं जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

ये भी पढ़ें:   Seized:-एआरटीओ ने बिना सत्यापन के चल रहे 50 ई-रिक्शा को सीज किया

ऐसी बनाई गई  सभी दुकानों को आज हटाने की कार्यवाही की जा रही है तथा बिना अनुमति के लगाए गए दुकानदारों से लगभग 20 हजार का अर्थदंड वसूला गया। उन्होंने ऐसे व्यक्तियों से अपेक्षा की है कि बिना अनुमति के राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य स्थानों पर किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न कर दुकानें न लगाई जाएं।

ऐसा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी से अपेक्षा की है कि सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा संचालित करने के लिए सभी लोग जिला प्रशासन का सहयोग करें।

इस अवसर पर सेक्टर अधिकारी सोनप्रयाग मनोज बिष्ट, सहायक सेक्टर अधिकारी महेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार प्रणव पांडेय एवं संबंधित टीमें मौजूद रही।

ये भी पढ़ें:   Meeting:-नीति आयोग के उप सचिव गौरव कटियार ने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub ListGo – Directory WordPress Theme Listify – Directory & Business Listing WordPress Theme Listify – WordPress Directory Theme ListingEasy – Directory Listing WordPress Theme ListingEasy Directory WordPress Theme ListingHub – WordPress Business Directory Listing Plugin ListingPro – Directory & Listing WordPress Theme ListingPro - Directory & Listing WordPress Theme Listio – Directory Listing & Real Estate WordPress Theme Listivo – Classified Ads & Directory