Headlines

Udham Singh Nagar New:-मदरसे में पॉर्न वीडियो दिखाने के बाद नाबालिक बच्चियों के साथ मौलवी ने किया बलात्कार

रुद्रपुर – उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मदरसे में छोटी बच्चियों को उर्दू सीखाने वाले मौलवी ने कई नाबालिक बच्चियों को पॉर्न वीडियो दिखाकर उनके साथ दो महीने तक शारीरिक शोषण तथा बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

विगत 17 अगस्त को कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को सूचना दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मदरसे के मौलवी द्वारा पांच बच्चियों को डरा धमका कर 2 महीने तक उनके साथ बलात्कार किया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:   Committed :- प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार - सीएम धामी 

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि मूल रूप से शाहाबाद पीलीभीत का रहने वाला मौलवी 2 महीने पूर्व ही बच्चों को उर्दू सीखाने के लिए क्षेत्र में पहुंचा था। पुलिस के अनुसार मौलवी द्वारा बच्चियों को रेप के बारे में किसी को बताने पर जादू से जिन्न निकालकर बच्चियों को परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

पॉर्न वीडियो दिखाने के बाद ऐ सी कमरे में नाबालिक बच्चियों के साथ आरोपी मौलवी बलात्कार करता था। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पांच पीड़िता बच्चियों का मेडिकल कराने के साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं जिसमें मौलवी द्वारा उनके साथ बलात्कार किए जाने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub 66biolinks – Bio Links, URL Shortener, QR Codes & Web Tools (SAAS) 66qrcode – AI QR Codes & Barcodes Generator & URL Shortener (SAAS) 6amMart – Multivendor Food, Grocery, eCommerce, Parcel, Pharmacy delivery app with Admin & Website 6amMart – React User Website 6amMart – Vendor App 6Cash – Digital Wallet Mobile App with Laravel Admin Panel 8 Degree Easy Tags Pro – Premium Tagging Plugin For WordPress 8Degree Circular Menu – Responsive Circular Menu Plugin for WordPress 8Pulse – Motorcycle WordPress Theme 907 – Responsive Multi-Purpose WordPress Theme