Headlines

UttrakhandNews:-सहस्त्रताल ट्रैक में चार ट्रैकरों की मौत 18 ट्रैकरों फंसे

उत्तरकाशी- जनपद टिहरी व उत्तरकाशी के मध्य स्थित सहस्त्रताल ट्रेक पर गया 22 सदस्यों वाले एक ट्रैकिंग दल के खराब मौसम में रास्ता भटक जाने के कारण इसके चार सदस्यों के मृत्यू होने और बाकी सदस्यों के इस उच्च हिमालयी ट्रेक रुट में फंसने की सूचना प्राप्त हुई।

हिमालयन व्यू ट्रैकिंग ऐजेंसी, मनेरी ने मल्ला-सिल्ला-कुशकल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक पर एक 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल जिसमें कनार्टक के 18 सदस्य एवं महाराष्ट्र का एक सदस्य और तीन स्थानीय गाईड शामिल थे,

को गत 29 मई को सहस्त्रताल के ट्रैकिंग अभियान पर रवाना करवाया गया था। इस ट्रैकिंग दल को आगामी 7 जून तक वापस लौटना था। इसी दौरान गत दिन अंतिम शिविर से सहस्त्रताल पहुंचने के दौरान मौसम खराब होने से यह दल रास्ता भटक गया।

ये भी पढ़ें:   Attention:- हैली टिकटों की ब्लैकमेलिंग न हो इसका विशेष ध्यान रखें- महाराज

सम्बन्धित ट्रैकिंग ऐजेंसी ने खोजबीन करने पर इस दल के चार सदस्यों की मृत्यु होने की सूचना देते हुए ट्रैक में 13 सदस्यों के फंसे  होने की जानकारी दी गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही एस डी आर एफ की 02 हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीमों को रेस्क्यू को रवाना किया गया।सहस्त्रधारा हेलीपैड देहरादून से 03 सदस्यीय टीम को हैली के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन को भेजा गया।

एवं एक टीम को मय आवश्यक उपकरणों के बैकअप में रखा गया है। वहीं जनपद उत्तरकाशी से एस डी आर एफ की 06 सदस्यीय टीम मौके के लिए रवाना हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub WPFA – WooCommerce Product Finder Assistant WPFomify WPFomify Active Campaign Addon WPFomify ConvertKit Addon WPFomify Drip Addon WPFomify EDD Addon WPFomify GIVE Addon WPFomify Gravity Forms Addon WPFomify Learndash Addon WPFomify LifterLMS Addon