Headlines

Training Camp :- कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने सल्ट विधानसभा में आयोजित बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए

कुमाऊं 22 मार्च 2026।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने कुमाऊं मंडल दौरे के दौरान आज सल्ट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता बैठक में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर संगठन की मजबूती एवं आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

बैठक से पूर्व क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश गोदियाल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री गोदियाल ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है।

उन्होंने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर मतदाता सूची की शुद्धता,

नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनता के बीच जाएं और कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों एवं विचारधारा को मजबूत करें।

साथ ही, उन्होंने वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने एवं आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जहॉ-जहॉ कमजोर स्थिति मे है वहां पर संगठन को और अधिक ऊर्जावान बनाने का प्रयास किया जायेगा तथा पार्टी संगठन को मजबूत कैसे बनाया जाय इस पर काम किया जायेगा।

 गणेश गोदियाल ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर चलाये जा रहे,

कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक आयोजित करने का आह्रवान करते हुए कहा कि पार्टी की सभी संगठनात्मक इकाइयों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटना होगा।

जिसके लिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती के साथ खड़ा करने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं हमें उनकी इस विफलता को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर पहुंचाने का काम करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

और हमें आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती से तैयारी कर चुनाव लडना हैै। कार्यकर्ता बैठकों के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से सुझाव आमंत्रित किये जा रहे हैं।

तथा जहॉ कमी रह गयी है उस कमी को कैसे दूर किया जाए इस पर पार्टी के शीर्ष स्तर पर मंथन चल रहा है।

इस दौरान स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव एवं क्षेत्रीय समस्याओं को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा,

जिस पर गोदियाल ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, प्रमुख सल्ट सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के बीएलए-2 एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

ये भी पढ़ें:   Protest:-महिला आरक्षण लागू करने में देरी बर्दाश्त नहीं विधानसभा घेराव में महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Health Coach – Mentor & Lifestyle Master WordPress Theme HealthHub – Health & Medical Doctor WordPress Theme Healthic – Sports Center & Fitness Gym WordPress Theme Healthy Living – Nutrition and Wellness WordPress Theme Healthy Pregnancy – Health & Medical WordPress Theme HEAP – A Snappy Responsive WordPress Blog Theme Hearity – Charity & Donation WordPress Theme Heat – Responsive Photography WordPress Theme Heaven Hands- Non-Profit Charity & Fundraising WordPress Theme Hecxa – Creative Design Agency Elementor Template Kit