Headlines

Firing:- बदमाशों की फायरिंग में प्रभारी निरीक्षक को गोली लग गई आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी, अस्पताल में हुई मौत

 देहरादून 30 अप्रैल 2026।

  प्रेमनगर थाने पर कंट्रोलरूम/एमडीटी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की अज्ञात बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना की गई है।

तथा इसी घटना के दौरान शिकायतकर्ता को गोली मारी गई है इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेम नगर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो,

 घटना का पीड़ित जिसने अपना नाम देवराज बताया गया जो घायल अवस्था में था।

उसके द्वारा बताया गया कि अभी-अभी कुछ बदमाशों द्वारा जो काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार थे।

मेरे साथ लूटपाट की घटना कर मुझे गोली मार कर विश्रांति की तरफ भागे हैं।

  और मेरे से छीने नीले रंग के बैग में मेरे दो लाख रुपए व एक मोबाइल, एक हिसाब किताब की डायरी व मेरी आईडी व अन्य कागजात थे।

जो मुझ से तमंचे की नोक पर लूटकर ले गए व मुझे गोली मारकर भाग गए हैं।

 घायल को प्राथमिक उपचार देकर उसे अपने साथ लेकर बताए गए रास्ते की तरफ बदमाशों का पीछा किया गया तो।

कुछ दूर जाकर जंगल मे काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी जिसका पीछा किया गया तो कार सवारों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर झोंकते हुए।

गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ को भाग गए उनका पीछा किया गया तो उनके द्वारा फिर फायर की गई,

बदमाशों की फायरिंग के दौरान एक गोली प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर को लग गई आत्मरक्षा में पुलिस पार्टी द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई।

तो एक बदमाश को गोली लगने के कारण बदमाश घायल हो गया तथा अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल में भाग गए।

जिनकी तलाश जारी है उक्त घायल बदमाश तथा पीड़ित देवराज को तथा प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय प्रेम नगर लाया गया।

जहां से तीनों को उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है।

भागे हुए बदमाशों की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन जारी है।

घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून, व एसपी सिटी देहरादून घटनास्थल पहुंचे और ततीश के बाद चिकित्सालय पहुंचे।

जनपद में सभी नाकों व बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जनपद के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है, एसएसपी देहरादून द्वारा घायल थानाप्रभारी प्रेम नगर व पीड़ित के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली,

 घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर जिला चिकित्सालय कोरोनेशन चिकित्सालय लाया गया,

 उपचार के दौरान घायल बदमाश की मृत्यु हो गई है।

एसएसपी देहरादून व अधिकारियों द्वारा कोरोनेशन चिकित्सालय पहुंचकर मृत बदमाश के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Gadgetin – Smartphone & Computer Repair Elementor Template Kit Gaea – Environmental WordPress Theme Gags – Image, Meme & Video Sharing WordPress Theme Gaia - Agriculture & Organic Farming Elementor Template Kit Gainlove – Nonprofit Charity WordPress Theme Galatia – Contemporary Agency WordPress Theme Galax – eCommerce Multi-Purpose WordPress Theme Galaxy Funder – WooCommerce Crowdfunding System Galicia – Restaurant WordPress Theme Galleria Storefront WooCommerce Theme