Headlines

Mourning:-हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत के बड़े भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

देहरादून 05 नवम्बर 2026।

हरिद्वार से सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का आज प्रातः दुःखद निधन हो गया।

उनके निधन की खबर से परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत बृजमोहन सिंह रावत की अंतिम यात्रा आज प्रातः 10:30 बजे डिफेंस कॉलोनी,

देहरादून स्थित आवास से हरिद्वार के खड़खड़ी घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस दुःखद अवसर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि,

दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

पंचूर वार्ता परिवार की ओर से भी दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।

ये भी पढ़ें:   Death:- कंटेनर ट्रक के नीचे घुसी कार, चार लोग की मौत, बच्चा सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *