Headlines

Opened:- नालूपानी में अवरुद्ध सड़क को प्रशासन ने यातायात के लिए खोला

 उत्तरकाशी 09 जुलाई 2026।

उत्तरकाशी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

विशेष रूप से भूस्खलन के प्रति अत्यधिक संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में कार्यबल (मैनपावर) और जेसीबी जैसी मशीनों को पहले से ही तैनात करने के निर्देश दिये हैं,

ताकि मार्ग अवरुद्ध होने या किसी भी आकस्मिक स्थिति में जल्द से जल्द अवरुद्ध मार्गों को खोला जा सके और आवश्यकता पड़ने पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

जिला मुख्यालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रहने के साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने और कंट्रोल रूम से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे खराब मौसम में अनावश्यक यात्राओं से बचें और किसी भी प्रकार की आपदा या आकस्मिक स्थिति में तुरंत जिला आपदा कंट्रोल रूम को सूचित करें।

वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते नालूपानी के समीप भूस्खलन होने और मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

मलबा सड़क पर आने की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर अवरुद्ध मार्ग को सुचारू किए जाने के लिए संबंधित विभागीय टीमों को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया।

नालूपानी में अवरुद्ध हुए मार्ग को यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:   Heavy 🌧️:-09 एवं 10 जुलाई को प्रदेश के कई जनपदों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना, प्रशासन अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *