Skip to content
देहरादून 07 जुलाई 2026।
उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश का दौर लगातार जारी है।
बीते सप्ताह भी भारी बारिश के साथ वर्षा की तेज बौछारें भी देखने को मिली थी।
वहीं अब मौसम विभाग ने आज और आने वाले सप्ताह में भी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ सीएस तोमर ने कई जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट बताया है।
इस दौरान उत्तराखंड के कई जनपदों में वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर देखे जा सकते हैं।
जिसके लिए उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है, मौसम की यह स्थिती आने वाले सप्ताह भर में भी इसी तरह की रह सकती है।
6 जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत कई जिलों में बरसेंगे बादल।
पर्वतीय इलाकों में गरज-चमक और तेज बारिश की चेतावनी आकाशीय बिजली गिरने की आशंका,
लोगों को सतर्क रहने की सलाह हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी बिजली गिरने का खतरा।
मौसम विभाग ने अनावश्यक यात्रा से बचने और सावधानी बरतने की अपील की गई हैं।