Headlines

Meeting :-राजभवन घेराव की तैयारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक

देहरादून 12 फरवरी 2026।

अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर 16 फरवरी 2026 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित,

“राजभवन घेराव” कार्यक्रम की तैयारी में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने राजभवन घेराव की अपार सफलता हेतु अपने-अपने सुझाव दिये तथा अभी तक की गई तैयारियों के बारे में अवगत कराया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तराखंड राज्य के जनहित के मुद्दों को लेकर 16 फरवरी 2026 को कांग्रेस पार्टी द्वारा विशाल राजभवन घेराव का आयोजन किया गया है,

जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण, विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठन,

विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं राज्यभर से हजारों की संख्या में आये कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने कहा कि राजभवन घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार में राज्य की ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढते अत्याचार,

बेरोजगारी, जंगली जानवरों के लगातार हो रहे हमलों जैसे समसामयिक मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने का काम करेगी।

इसी की तैयारी के मद्देनजर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की,

तथा पार्टी के नेताओं के साथ परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, महिला विरोधी नीतियों, युवा विरोधी नीतियों, ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था,

ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों के लगातार हो रहे हमलों से आम जनता आजिज आ चुकी है तथा इस निकम्मी सरकार से छुटकारा चाहती है।

उन्होंने कहा कि देहरादून में दिन दहाड़े पुलिस की नाक के नीचे महिला का गला काटा जा रहा है तथा व्यापारी को दिन दहाड़े गोली मारी जा रही है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का आह्रवान किया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश महामत्री राजेन्द्र शाह, अभिनव थापर,

महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, राजेश चमोली, लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य संजय शर्मा,

अमरजीत सिंह, प्रीतम आर्य, प्रशान्त खंडूरी, सुनित सिंह राठौर, मोहन काला, अनिल नेगी आदि अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:   Homage :- पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Samantha – Personal Trainer & Fitness WordPress Theme Samral – Electronic WooCommerce Theme Samui – Gutenberg WordPress Theme for Blog and Magazine Sanat – Industry Elementor Template Kit Sandbox – Modern & Multipurpose WordPress Theme SanFair – Blog Magazine Elementor Template Kit SanFrancisco – MultiConcept Blog & Magazine WordPress Theme Sanito – Sanitizing and Cleaning WordPress Theme SanJose – Landing Page Santoni – Blog & Magazine Elementor Template Kit