राजनीतिMovement Completed:-उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग द्वारा अग्निवीर योजना के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन सम्पन्न Panchur Varta9 May 202601 min देहरादून 09 मई 2026। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल रतन नेगी के नेतृत्व में अग्निवीर भर्ती योजना के विरोध में चलाया गया। उत्तराखण्ड कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन आज अपने चौथे एवं चरण में जनपद ऊधमसिंह नगर, चम्पावत एवं चमोली में सम्पन्न हुआ। इस राज्यव्यापी आंदोलन के प्रथम चरण में गढ़वाल मंडल के कोटद्वार एवं लैंसडाउन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। द्वितीय चरण में कुमाऊँ मंडल के रामनगर, रानीखेत, अल्मोड़ा एवं हल्द्वानी में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ। तृतीय चरण में देहरादून, विकासनगर, चकराता, बड़कोट, उत्तरकाशी, नरेंद्रनगर एवं मसूरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में आंदोलन आयोजित किए गए। वहीं चतुर्थ एवं चरण में खटीमा, चम्पावत, बाजपुर, रुद्रपुर, नैनीताल एवं अन्य स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, एवं पूर्व सैनिकों ने जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित प्रदेश कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व सैनिक, युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर शामिल हुए। आंदोलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कर्नल रतन नेगी ने कहा कि उत्तराखण्ड को वीर सैनिकों की भूमि कहा जाता है। तथा राज्य के लगभग 75 प्रतिशत परिवारों का सेना से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष जुड़ाव रहा है। प्रदेश के युवाओं का सपना देश की सेना में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा करना रहा है, किन्तु केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती की अवधि को मात्र चार वर्ष तक सीमित कर देने से प्रदेश के युवाओं में भारी निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है तथा इससे सेना की परंपरागत व्यवस्था, एवं युवाओं के स्थायी रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी लगातार इस जनविरोधी योजना का विरोध करती रही है। और आगे भी युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। कर्नल रामरतन नेगी ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि अग्निवीर योजना को तत्काल समाप्त किया जाए, ताकि उत्तराखण्ड के युवा पुनः सम्मानपूर्वक भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि पांचवा एवं अंतिम चरण 9 जून से जनपद रुद्रप्रयाग व चमोली में संपन्न होगा। प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, कैप्टन गोपाल सिंह गढ़िया, सूबेदार बलबीर सिंह, कैप्टन कुशाल सिंह राणा, जयदीप सिंह, हवलदार रणबीर लाल, डॉ आर. पी. ध्यानी आदि उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: Priority:- नशे की गिरफ्त से पंजाब के युवाओं को निकालना सबसे बड़ी प्राथमिकता - सीएम Post navigation Previous: E-Governance System :- डिजिटल सेवाओं को मिलेगी नई गति, ई-गवर्नेंस व्यवस्था होगी और मजबूत-डीएमNext: Inauguration :- नगर निगम द्वारा निर्मित सुशीला बलूनी स्मृति द्वार का मेयर ने लोकार्पण किया Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Priority:- नशे की गिरफ्त से पंजाब के युवाओं को निकालना सबसे बड़ी प्राथमिकता – सीएम Panchur Varta26 September 202626 September 2026 0
ED Summons:- हरीश रावत को ईडी का समन पर गले में मां की तस्वीर डाल पहुंचे ईडी दफ़्तर Panchur Varta26 September 202626 September 2026 0
Responsibility :- कोर कमेटी ने सीएम, प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन को सौंपी राज्यसभा उम्मीदवार पैनल की जिम्मेदारी Panchur Varta25 September 202625 September 2026 0
Demand:- निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का सचिवालय कूच, मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की उठाई मांग Panchur Varta25 September 202625 September 2026 0