महापौर सौरभ थपलियाल ने राज्य आंदोलनकारी स्व सुशीला बलूनी की पुण्यतिथि पर राजपुर रोड वार्ड सं-12 बकरालवाला में,
नगर निगम द्वारा निर्मित “सुशीला बलूनी स्मृति द्वार“ का विधिवत लोकापर्ण किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला।
महापौर द्वारा कार्यक्रम के दौरान स्व0 सुशीला बलूनी को भावपूर्ण श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए उत्तराखण्ड आंदोलन मे दिये गये उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
उन्होने कहा कि उनका संघर्ष,समर्पण और उत्तराखण्ड के प्रति प्रेम आने वाली पीढियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा ।
महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के साथ-साथ राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान एवं उनकी स्मृतियों को संरक्षित करने हेतु निरंतर कार्य कर रहा हैं।
कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी, क्षेत्रीय पार्षद, स्थानीय नागरिक एवं निगम के अधिकारी मौजूद रहें।