Headlines

New Delhi News:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ली राज्यसभा की सदस्यता

दिल्ली- उत्तराखंड की तीन राज्यसभा सीटों में से एक सीट पर निर्विरोध जीत हासिल करने के बाद महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली।

उन्हें दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आपको बता दे की उत्तराखंड की तीन राज्य सभा सीटों में से एक सीट पर अनिल बलूनी का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हुआ था।

जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे महेंद्र भट्ट को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुना गया था लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के चलते महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली हैं।

ये भी पढ़ें:   Organizational Placement:- अजेय कुमार बने राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *