राजनीतिProvocations :- कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील शांति, संयम और अनुशासन बनाए रखें तथा किसी भी उकसावे में ना आए-गोदियाल Panchur Varta22 July 202601 min देहरादून 22 जुलाई 2026। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एक वीडियो मैसेज भेज कर, उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह किसी के बहकावे में ना आए और शांति व्यवस्था बनाने में प्रशासन का मदद करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के घेराव का आह्वान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ और पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण है। जिन मुद्दों पर भाजपा को छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए था, उन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वह विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस छात्रों, युवाओं और जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी जैसे गंभीर मामलों को उठाने और युवाओं के हितों की बात करने से कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि शांति, संयम और अनुशासन बनाए रखें तथा किसी भी उकसावे में न आएं। साथ ही प्रशासन से अपेक्षा है कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करे और किसी भी अप्रिय स्थिति को उत्पन्न न होने दे। कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है और जनहित के हर मुद्दे पर पूरी मजबूती से अपनी आवाज़ उठाती रहेगी। ये भी पढ़ें: Schedule :- उत्तराखंड में जिला योजना समिति निर्वाचन की तैयारियां शुरू, निर्वाचक नामावली की समय-सारिणी जारी Post navigation Previous: Horoscope :- आज बुधवार सावन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, भगवान शिव की पूजा से मिलेगा विशेष लाभNext: Installment :- 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Schedule :- उत्तराखंड में जिला योजना समिति निर्वाचन की तैयारियां शुरू, निर्वाचक नामावली की समय-सारिणी जारी Panchur Varta5 September 20265 September 2026 0
Arrested:- छात्रों के समर्थन में देर रात मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं ज्योति रौतेला, धरने पर बैठीं,पुलिस ने किया गिरफ़्तार Panchur Varta3 September 2026 0
Leadership:- आगामी विधानसभा चुनाव पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा – तीरथ Panchur Varta2 September 2026 0
Will Have to Regret:- पुलिस के आला अधिकारियों पर बरसे गणेश गोदियाल, बोले- “समय आने पर अपने किए पर पछताना पड़ेगा” Panchur Varta2 September 20262 September 2026 0