Headlines

Road show:-ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर बनबसा में तीन गुना होगी विकास की रफ्तार – सीएम धामी 

बनबसा -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, चंपावत नगर पंचायत से भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी रेखा देवी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में रोड-शो कर वोट की अपील की। रोड-शो के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बनबसा के नगर निकाय में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी। यहां पर विकास के जो काम अधर में लटके हैं, उन्हें तेजी से पूरा कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के पास क्षेत्रीय विकास का कोई विजन नहीं है। यदि ये लोग सत्ता में आ गए तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे। उनके पास विकास के नाम पर सिर्फ यही बहाना होगा कि उनकी केंद्र और राज्य में सरकार नहीं है,

ये भी पढ़ें:   Complaint Letter:- हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ प्रकरण में कार्रवाई की मांग, कांग्रेस एससी विभाग ने DGP को सौंपा शिकायत पत्र

जिस कारण वह क्षेत्र का विकास नहीं करा सकते। उन्होंने जनता से आगामी 23 जनवरी को भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *