रोज़गारEmployment :- अल्मोड़ा मैग्नेसाइट उद्योग को मिली पुनः संचालन की अनुमति हजारों लोगों को मिला रोजगार Panchur Varta1 March 202601 mins अल्मोड़ा 01 मार्च 2026। अल्मोड़ा स्थित मैग्नेसाइट उद्योग को उच्च न्यायालय से चार माह के लिए पुनः संचालन की अनुमति प्राप्त हो गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से जुड़े लगभग 500 परिवारों के करीब 2000 लोगों को राहत एवं संतोष मिला है। लंबे समय से उद्योग बंद होने के कारण प्रभावित परिवारों के समक्ष आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया था। राज्य सरकार के सतत प्रयासों के फलस्वरूप उद्योग द्वारा उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UKPCB) से सीटीओ (Consent to Operate) प्राप्त किया गया। इसके उपरांत उच्च न्यायालय ने उद्योग एवं उससे जुड़े श्रमिकों और परिवारों के व्यापक हित को दृष्टिगत रखते हुए पुनः संचालन की अनुमति प्रदान की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के संरक्षण, पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन और स्थानीय रोजगार सृजन तीनों के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर स्तर पर सकारात्मक पहल कर रही है। ये भी पढ़ें: Employment:- विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री Post navigation Previous: Abir-Gulal:- सीएम धामी होल्यारों के साथ झूमें, सपरिवार संग मनाई होली लगाया अबीर-गुलालNext: Attack :- खनन माफिया की वीडियोग्राफी करने पर उप प्रभागीय वनाधिकारी पर हुआ हमला Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Employment:- विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री Panchur Varta31 August 202631 August 2026 0
Goat Valley Scheme:-आईटीबीपी के साथ जुड़ने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य, ‘गोट वैली योजना’ से पहाड़ों में खुल रहे रोजगार के नए द्वार Panchur Varta23 August 202623 August 2026 0
Target:- मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से बढ़े रोजगार के अवसर, 250 मेगावाट क्षमता का लक्ष्य Panchur Varta18 August 202618 August 2026 0