Headlines

Attack :- खनन माफिया की वीडियोग्राफी करने पर उप प्रभागीय वनाधिकारी पर हुआ हमला 

देहरादून 01 मार्च  2026।

उत्तराखंड के विकासनगर कालसी क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा डालने के साथ ही झुंड बनाकर मारपीट करने तक को उतारू हैं।

ऐसा ही एक मामला विकास नगर के कालसी क्षेत्र से सामने आया है, जहां उप प्रभागीय वन अधिकारी राजीव नयन नौटियाल ने जब एक अवैध खनन के एक डंपर की वीडियोग्राफी करनी चाही।

तो उन पर खनन माफिया और उनके तमाम गुर्गों ने धावा बोल दिया किसी तरह राजीव नयन नौटियाल ने अपनी जान बचाई।

उसके बाद उन्होंने विकासनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है,पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

मुकदमा दर्ज कर दिया गया है इसके साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार यह सभी खनन माफिया एक विधायक की शह पर अवैध खनन का धंधा बेखौफ़ होकर यमुना नदी में कर रहे हैं।

राजीव नयन नौटियाल की तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0: 59/26 धारा: 115 (2), 352, 324 (2), 121(1), 132, 191 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Byte : पंकज गैरोला, एसपी ग्रामीण, विकासनगर

ये भी पढ़ें:   Arrested :- कोटद्वार पुलिस ने फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी बदमाश आरिफ को गिरफ़्तार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *