Skip to content
हरिद्वार 01जूलाई 2026।
उत्तराखंड एसटीएफ और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए।
कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में संचालित किए जा रहे कथित नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है।
कार्रवाई के दौरान अहतशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर के संचालक अहतशाम उल हक को प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी के दौरान टीम ने आरोपी के कब्जे से करीब 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप तथा भारी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन प्रतिबंधित दवाओं की अवैध सप्लाई लंबे समय से की जा रही थी।
जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हैं।
एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का संबंध पहले पकड़े गए 18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी के मामले से भी जुड़ा पाया गया है।
इस कड़ी में आरोपी से पूछताछ जारी है और कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी प्रतिबंधित दवाओं को बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर बेचकर अवैध मुनाफा कमा रहा था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।
एसटीएफ ने कलियर क्षेत्र के कई अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी दबिश दी है। अधिकारियों का कहना है कि,
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।
प्रमुख बिंदु
– एसटीएफ और ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई।
– कॉस्मेटिक की दुकान से प्रतिबंधित कोडीन सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद।
– जनरल स्टोर संचालक अहतशाम उल हक गिरफ्तार।
– 18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले से भी जुड़े मिले तार।
– पूरे ड्रग नेटवर्क की जांच जारी, कई संदिग्ध रडार पर।