Headlines

Health Camp :- नगर निगम देहरादून में महापौर ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

 देहरादून 27 सितम्बर 2025।

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत नगर निगम देहरादून में निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारम्भ नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल द्वारा किया गया।

शिविर में दून मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गयी।

शिविर में कुल 203 लाभार्थियों द्वारा चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

लाभार्थियों में नगर निगम के पर्यावरण मित्र, कर्मचारी एवं उनके परिजन तथा क्षेत्रीय लोगों ने सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ,

फिजिशियन, मनोरोग विशेषज्ञ आदि चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गयी। इसके अतिरिक्त गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, परिवार नियोजन परामर्श,

किशोरी स्वास्थ्य परामर्श, रक्त जांच सेवाएं, निःशुल्क औषधि सेवाएं, दिव्यांग प्रमाण पत्र सेवा, टी.बी. जांच, रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान से न सिर्फ जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिल पायेगा बल्कि स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त होगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने लाभार्थियों से मुलाकात की और स्वास्थ्य टीम से मिलकर उनके कार्य की प्रशंसा की।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नमामी बंसल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकार डॉ0 निधि रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 दिनेश चौहान,

दून मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की स्वास्थ्य टीम, रक्तदान,

टी.बी., वेक्टर जनित रोग कार्यक्रम, गैर संचारी रोग कार्यक्रम के कर्मचारियों सहित आशा कार्यक्रम के कर्मचारी एवं कार्यकत्रियां उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें:   Deployment :- चार धाम यात्रा मार्ग पर 1350 डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Advanced Flat Rate Shipping For WooCommerce Pro Advanced Floating Sliding Panel Advanced Google Maps WordPress Plugin for Google Maps - WP MAPS PRO Advanced Grid Blog Layout Design Advanced Heading and Animated Text for Elementor Advanced iFrame Pro Advanced Justified Portfolio Builder Advanced Mailchimp integration with ARForms Advanced Masonry Portfolio Builder