Exposure:- डालनवालावाला क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 देहरादून 27 सितम्बर 2025।

 कोतवाली डालनवाला को किसी ने सूचना दी की अंबेडकर कॉलोनी डीएल रोड पर दो व्यक्तियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया,

जिसे उसके परिजनों ने इलाज करने के लिए दून अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों उसकी जांच पड़ताल कर उसे मृत घोषित कर दिया।

इस सूचना पर थाना डालनवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर मृतक युवक की पहचान शुभम पुत्र स्वराज सिंह निवासी अंबेडकर कॉलोनी डीएल रोड डालनवाला के रूप में हुई।

घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक युवक के परिजनों का पड़ोस में रहने वाले सुकिंदर सिंह के परिवार से पुराना विवाद चल रहा था,

शुक्रवार की शाम के समय सुकिंदर सिंह के पुत्रों निखिल व अमन द्वारा उक्त विवाद के चलते मृतक को बुलाकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गए,

घायल अवस्था में परिजनों द्वारा शुभम को अस्पताल ले जाया गया। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

कोतवाली डालनवाला ने अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा जांच पड़ताल करते हुए।

मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गयी।

पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्रवाई से घटना के 06 घंटे के अंदर पुलिस द्वारा घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया की मृतक युवक का उनके चाचा के साथ पुराना विवाद था,

इसी विवाद के चलते आज मृतक युवक तथा अभियुक्तों के बीच आपसी कहा सुनी हो गई।

इस दौरान विवाद बढ़ने पर दोनों अभियुक्तों द्वारा धारदार हथियार से मृतक पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गये।

अभियुक्त निखिल पुत्र सुकिंदर सिंह निवासी अंबेडकर कॉलोनी, डी०एल० रोड, डालनवाला और अमन पुत्र सुकिंदर सिंह पुलिस ने पकड़ा।

ये भी पढ़ें:   Action :- अवैध मेडिकल स्टोर्स और क्लीनिक पर पुलिस ओर ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *