स्वास्थ्यRabies:- रेबीज़ जानलेवा, किंतु रोकथाम संभव – डॉ शर्मा Panchur Varta30 September 202501 min देहरादून 30 सितम्बर 2025। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून में विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में नगर निगम, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, समेकित बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी में रेबीज संक्रमण के फैलने के कारणों, उनसे बचाव, एवं रोकथाम हेतु उपचार के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि रेबीज संक्रमण एक जानलेवा संक्रमण है, किंतु इसकी रोकथाम पूर्णतः सम्भव है। उन्होंने कहा कि रेबीज संक्रमण की रोकथाम में जनजागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यालयों एवं पंचायत/वार्ड प्रतिनिधियों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पालतू पशुओं का नियमित टीकाकरण करवायें तथा लावारिश पशुओं जानकारी नगर निगम को दें। पशुओं से अनावश्यक छेड़खानी ना करें। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ0 प्रदीप राणा ने बताया कि पालतू जानवरों के काटने पर घाव को साबुन और साफ पानी से धोकर , घरेलू एंटीसेप्टिक का उपयोग करना चाहिए तथा बिना समय गंवाए तुरंत चिकित्सक के पास जाकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए। गोष्ठी में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.एच.एम. डॉ0 निधि रावत, चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एन.के. त्यागी, जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी, इपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ0 पियूष ऑगस्टीन, एन.वी.बी.डी.सी.पी. कंसल्टेंट डॉ. मनीषा बिष्ट डाटा मैनेजर दीपक सहल, ममता पयाल, मोहिनी, आशा सेमल्टी सहित समस्त एन.एच.एम. कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। ये भी पढ़ें: World Heart Day:- दिल को स्वस्थ रखने का संकल्प, बदलती जीवनशैली में सावधानी जरूरी- डॉ दीक्षित Post navigation Previous: Victory :- टिहरी टाइटंस और नैनीताल टाइगर्स ने रोमांचक जीत दर्ज कीNext: Life Save:- हृदय रोग विशेषज्ञों ने मरीज को सीपीआर देकर जीवन बचाना सिखाया Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
World Heart Day:- दिल को स्वस्थ रखने का संकल्प, बदलती जीवनशैली में सावधानी जरूरी- डॉ दीक्षित Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0
Treatment:- रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों का उपचार सीएसआर फंड से-डीएम Panchur Varta26 September 2026 0
Awareness:- तंबाकू मुक्त जीवन का संदेश: राजकीय पॉलिटेक्निक रानीपोखरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Panchur Varta24 September 202624 September 2026 0
Free Camp:- देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण चिन्हीकरण शिविर 21 से Panchur Varta18 September 2026 0