Headlines

Supervision:- सीएमओ डाॅ पारूल गोयल ने नजदीकी तिथि की संभावित प्रसव व हाई रिस्क गर्भवतियों सतत निगरानी के निर्देश

 रुद्रप्रयाग 07 अगस्त 2026‌।

रुद्रप्रयाग मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पारूल गोयल ने संस्थागत प्रसव को लेकर मानसून की चुनौतियों से निपटने के लिए समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए है।

उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को नजदीकी तिथि की संभावित प्रसव व हाई-रिस्क गर्भवतियों की सूची हर समय अपने पास रख सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं।

जनपद में हो रही लगातार बारिश के कारण संस्थागत प्रसव में अड़चन की आशंका के बीच प्रत्येक गर्भवती की संस्थागत डिलीवरी सुनिश्चित करने के मकसद से मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली।

 बैठक में बताया गया कि अगस्त व सितंबर माह में 538 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी होनी है। उनकी पहचान कर सूची तैयार कर दी गई है।

जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रत्येक गर्भवती की संस्थागत डिलीवरी सुनिश्चित कराने व उच्च जोखिम श्रेणी वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, आशा फेसिलिटेटर व आशा अपने क्षेत्र की नजदीकी तिथि वाली संभावित डिलीवरी,

व हाई रिस्क श्रेणी की गर्भवतियों की सूची हर वक्त अपने पास उपलब्ध रखें व लगातार संपर्क स्थापित कर नियमित निगरानी करें।

तय करें कि प्रसव पीड़ा होने से पहले गर्भवती महिलाओं को निकटवर्ती प्रसव केंद्र में पहुचाएं,

व जरूरत पड़ने पर गर्भवती को एक सप्ताह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अगस्त्यमुनि में स्थापित पूर्व प्रसव पूर्व प्रतीक्षालय प्रत्याशा में भर्ती कराएं।

उन्होंने कहा कि प्रसर्वपूर्व प्रतीक्षालय में ठहरने व भोजन की सुविधा निःशुल्क है इस बाबत आशाओं के माध्यम से गर्भवतियों को जागरूक किया जाए।

उन्होंने प्रसव पूर्व पंजीकरण प्रथम त्रैमास में सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम की समीक्षा में,

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रसव के बाद मां व नवजात की स्वास्थ्य देखभाल के लिए निर्धारित भ्रमण करने व यदि मां व बच्चे में खतरे के कोई लक्षण हो तो उनका तत्काल रेफरल सुनिश्चित करने को कहा।

 बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु नौडियाल,

जिला डेटा प्रबंधक आशोक नौटियाल, जिला समन्वयक आईईसी हरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *