Headlines

धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने पर कुछ लोगों के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

देहरादून –सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें राधा धोनी ने अपने कुछ साथियों के साथ आईएसबीटी हरिद्वार रोड पर स्थित अमन जनरल स्टोर नाम की दुकान को दूसरे संप्रदाय के व्यक्तियों द्वारा संचालित किए जाने तथा दुकान के बाहर हिन्दू धर्म के नाम का बोर्ड लगाकर दुकान में लगे हिंदू देवताओं के चित्रों पर आपत्ति जताते हुए दूसरे संप्रदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई तथा दुकान के बोर्ड तथा उसमें लगे धार्मिक चित्रों को जबरदस्ती हटा दिया गया।

दुकान का स्वामी राकेश बोराई हैं, जिसने दुकान को गिरीश पुत्र जयचंद निवासी रायपुर देहरादून को किराए पर दी थी, गिरीश ने दुकान चलाने के लिए शाहनवाज पुत्र मोहम्मद अयूब खान निवासी मोहल्ला खाता खेड़ी सहारनपुर उत्तर प्रदेश को रखा। दुकान स्वामी ने दुकान को किराए पर देते समय किराएदार से दुकान के स्वरूप और दुकान के नाम को परिवर्तित न करने और न ही दुकान के अंदर रखी किसी अन्य वस्तु को हटाने की बात कही गई थी, परंतु 09/01/24 को राधा धोनी ने अपने साथियों के साथ दुकान पर आकर  जबरदस्ती दुकान में लगे धार्मिक पोस्टर व दुकान के बोर्ड का हटा दिया तथा दूसरे संप्रदाय के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी, साथ ही उसका एक वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित करते हुए लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया। इस संबंध में पुलिस ने थाना पटेल नगर पर राधा धोनी तथा अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 25/24 धारा 153-A/295-A/ 505 (2) भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ये भी पढ़ें:   Work From Home 🏡:- मंत्रीमंडल की बैठक में वर्क फ्रॉम होम और सरकारी विदेशी यात्राओं को सीमित किया जाने का निर्णय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *