Headlines

एसडीआरएफ ने महिला वन अधिकारी आलोकी का शव किया बरामद

ऋषिकेश –चीला रेंज में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में चार वन अधिकारियों की मौत हो गयी थी. जबकि महिला अधिकारी और वन्य जीव प्रतिपालक (SDO) चीला, आलोकी दुर्घटना में लापता हो गयी थी, जिनकी तलाश में एस डी आर एफ का लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आज गुरुवार की सुबह तड़के ही एस डी आर एफ सर्च आपरेशन आरम्भ कर दिया गया था। एस डी आर एफ के विशेषज्ञ गोताखोर ने चीला पावर हाउस के निकट सर्चिंग आरम्भ की गई। वही दूसरी ओर राफ्ट द्वारा पुनः घटनास्थल से लेकर पावर हाउस तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान एस डी आर एफ टीम को चीला पावर हाउस के निकट नहर में एक शव बरामद हुआ। मौके पर मौजूद निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि बरामद शव की शिनाख्त घटना में लापता महिला अधिकारी के रूप में हो गयी है। एस डी आर एफ ने शव को अग्रिम कार्यवाही को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।एस डी आर एफ सोमवार से ही लापता अधिकारी की तलाश में। निरन्तर गहन सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था।जहां एक ओर  एस डी आर एफ अत्याधुनिक खोजी उपकरण जैसे सोनार एवम अंडरवाटर ड्रोन के माध्यम से गहन सर्चिंग की जा रही थी। वहीं दूसरी ओर एस डी आर एफ के डीप डाइवर्स द्वारा स्कूबा डाइविंग करते हुए नहर की तल तक गहराइयों में खोजबीन जारी रखी गयी थी।आज चीला शक्ति नहर का पानी कम किया गया , जिसके उपरांत राफ्ट, मोटर बोट ,डीप डाइवर्स इत्यादि की सहायता से नहर में सर्च किया गया, जिसके उपरांत सर्च ऑपरेशन सार्थक हुआ।

ये भी पढ़ें:   Problems:- सीएम धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *