Headlines

Doctor sacked:-गैरहाजिर चल रहे 158 डॉक्टरों की सरकार ने सेवाएं समाप्त कर दी

देहरादून- उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में पिछले लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 158 डॉक्टरों की सरकार ने सेवाएं समाप्त कर दी हैं। सरकार के इस एक्शन के बाद अब खाली हुए पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से जल्द ही नई भर्ती की जाएगी।

वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि लंबे समय से गायब चल रहे 158 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इन चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने से स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। लापरवाह व गैरहाजिर कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

आपको बता दें कि ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक 21 डॉक्टरों की सेवा समाप्त की गई। जबकि अल्मोड़ा में 12, नैनीताल, चंपावत व उत्तरकाशी के 11-11, देहरादून व बागेश्वर के नौ-नौ,

ये भी पढ़ें:   Kapat Close :- पवित्र धाम श्री हेमकुंट साहिब की वार्षिक यात्रा 10 अक्टूबर 2026 को औपचारिक रूप से बंद कर दी जाएगी

टिहरी व चमोली में 13-13, पौड़ी में 10, रुद्रप्रयाग में सात, हरिद्वार में छह, पिथौरागढ़ में पांच बर्खास्त किए गए। इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों के 20 और डॉक्टरों को भी बर्खास्त किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *