उत्तराखंडI Have Come:- मैं पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं – खड़गे Panchur Varta9 August 20269 August 202601 mins रुद्रपुर 09 अगस्त 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा कि, उनका उत्तराखंड दौरा किसी पर्यटन के उद्देश्य से नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और संगठन को मजबूत करने के लिए है। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति हमेशा अपने से वरिष्ठ नेताओं और विपक्ष के नेताओं के सम्मान की रही है। उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी विपक्ष में रहते हुए कर्नाटक आते थे, तब कांग्रेस के नेता उनका सम्मान करते थे और उनके रहने-खाने की उचित व्यवस्था करते थे। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन अपने से बड़े और बुजुर्ग नेताओं का सम्मान अपनी जगह है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा उनके दौरे को लेकर की गई टिप्पणी पर खड़गे ने कहा कि उनसे पूछा जा रहा है कि, वे उत्तराखंड क्यों आए हैं और क्या वे यहां ‘टूरिज्म’ के लिए आए हैं। इसके जवाब में उन्होंने स्पष्ट कहा कि, “मैंने पूरी दुनिया का टूर किया है, पूरे हिंदुस्तान का टूर किया है। यहां टूरिज्म के लिए नहीं आया हूं। मैं अपने लोगों के लिए आया हूं, अपनी जनता के लिए आया हूं, छात्रों के लिए आया हूं, कांग्रेस पार्टी को ज़िंदा रखने के लिए आया हूं और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए आया हूं।” खड़गे के इस वक्तव्य ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस का उत्तराखंड दौरा केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने और प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की दिशा तय करने का अभियान है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। ये भी पढ़ें: Relief:- मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी दो मंजिला पार्किंग Post navigation Previous: Inspection :- कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियानNext: Vocal for Local:- राष्ट्रीय ध्वज बनाकर समूह की महिलाएं राष्ट्रीय उत्सव में दे रही अपनी प्रतिभा का परिचय Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Historical Heritage :- गौचर मेला उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध व्यापारिक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक -सीएम धामी Panchur Varta14 November 2026 0
Development Booklet:- राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने जारी की विकास पुस्तिका Panchur Varta9 November 20269 November 2026 0
Homage:- सीएम धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि Panchur Varta9 November 2026 0