Headlines

Mourning:- नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 

देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्वर्गीय मनमोहन सिंह का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित रहा।

मुख्यमंत्री ने पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

वहीं आज होने वाले सभी भारत सरकार के सरकारी कार्यक्रम रद्द किए गए आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी,और 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   Solution:- सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- सीएम

डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा यह भारत सरकार के सूत्रों ने बताया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह  के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश के लिए अपूर्णीय क्षति है ।

भारत के आर्थिक सुधारों में उनका योगदान ऐतिहासिक है। उनके नेतृत्व में भारत ने उदारीकरण, वैश्वीकरण और आर्थिक विकास की राह पकड़ी, जिसने करोड़ों भारतीयों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।

करन माहरा ने कहा कि उनकी सादगी, धैर्य और निस्वार्थ सेवा और और शालीनता का व्यवहार सदैव हर कांग्रेस कार्यकर्ता और देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

ये भी पढ़ें:   Approval:-कैबिनेट की बैठक में उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, वित्त, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह , आदि ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *