Headlines

Rescue:-टिहरी खाई में गिरी स्कूटी सवार की मौत

टिहरी –  जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी ने एस डी आर एफ को सूचित किया कि थाना चंबा क्षेत्रांतर्गत खाई में एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसमें रेस्क्यू को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

इस  सूचना पर पोस्ट कोटि कॉलोनी से अपर उपनिरीक्षक  महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम  घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर एस डी आर एफ टीम को पता चला कि यह स्कूटी खाई में गिरने की घटना पहले की है।  03 जनवरी 25 को थाना चम्बा में मदन सिंह तोमर ने अपने बेटे मनीष तोमर निवासी ग्राम सुदाडा पट्टी मनियर, थाना चम्बा उम्र 28 वर्ष की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें:   Search :- लापता दोनों लोगों की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर कर रही है सघन सर्च

आज दोपहर  गुमशुदा युवक की स्कूटी चम्बा से आगे आराकोट (मसूरी रोड़) के पास खाई में दिखाई दी।

एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाते हुए गहरी खाई में से  युवक के शव को ढूंढ निकाला।

कड़ी मशक्कत के उपरांत एस डी आर एफ व जिला पुलिस द्वारा युवक के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *