Headlines

Rescue:- कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण

उत्तरकाशी, 29 सितंबर 2026।

जनपद उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रेक में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है।

एस डी आर एफ की टीमों द्वारा विषम मौसम एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

 संचालित रेस्क्यू अभियान के दौरान ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल पहुंचाया गया।

अभियान में एस डी आर एफ की विशेषज्ञ हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम द्वारा रेकी एवं सुरक्षित निकासी की कार्रवाई की गई।

लगातार बारिश एवं बर्फबारी के कारण अभियान के दौरान चुनौतियां बनी रहीं, लेकिन मौसम अनुकूल होते ही,

रेस्क्यू कार्य पुनः शुरू कर सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया।

कालिंदी खाल रेस्क्यू अभियान अब पूर्ण कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:   Trackers Rescue:- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *