Headlines

Allotment Cancelled:- एमबीबीएस फर्जीवाड़ा दाखिला में दो और लोग गिरफ्तार 15 सीटें का आवंटन रद्द 

 देहरादून 29 सितंबर 2026।

एमबीबीएस फर्जीवाड़ा पर जैसे जैसे जांच का दायरा बढता जा रहा है रोज रोज नई परतें खोलती जा रही है।

फर्जीवाड़ा के खेल में दो और आरोपित संजय कुमार और गिरीश सिंह को शहर से ही गिरफ़्तार कर लिया गया।

पूछताछ में यह सामने आया है कि तीन अभ्यर्थियों के इन्हीं लोगों ने फर्जी आधार कार्ड मूल निवास और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र बनाएवे थे।

 अभ्यर्थी कुमारी परी,खुशी और स्वाति  इनसे मोटी धनराशि ली गई थी। 2007 से इनका आपस में परिचय है।

पहले भी देहरादून से तीन लोग गिरफ्तार हो चुके है अब इसकी संख्या 5 हो गई है।अब तक 15 एमबीबीएस सीटें का आवंटन रद्द हो चुका है।

नगर में 40 लोगों पर मुकदमें कुल 12 लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके है।

जिनकी सीट रद्द हुई है :

अनुराग भोजवाल हल्द्वानी,दीक्षा कुमारी श्रीनगर,अलसामी काजल हल्द्वानी,चित्रा हरिद्वार,प्रियांशु गुप्ता अल्मोड़ा,वैष्णवी सिंह श्रीनगर,प्रभात चौधरी हल्द्वानी।

अवंतिका डबास श्रीनगर,वैनवी कुमारी हल्द्वानी ,दक्ष चतुर्वेदी हरिद्वार,काजल भारद्वाज दून मेडिकल,दीपांशु।

दून मेडिकल कॉलेज में तीसरे चरण की काउंसलिंग आज से शुरू हो रही है। जिसकी सूचना वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

इसकी प्रबल संभावना है कि इस काउंसिलिंग में भी फर्जी अभ्यर्थी शामिल होंगे ।

परीक्षा नियंत्रक विजय जुयाल ने कहा है कि जो भी आवेदक का फर्जी दस्तावेज सत्यापन पर संदिग्ध पाए जाएंगे उनको निरस्त माना जायगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *