Headlines

चार प्रतिशत मंहगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त जारी करने पर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

देहरादून – राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेश प्रवक्ता अरुण पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज राज्य सरकार ने राज्य कर्मचारियों को केन्द्र की भांति चार प्रतिशत मंहगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त की अनुमन्ता का शासनादेश जारी कर कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन को पूर्ण किया है। अरुण पांडेय ने बताया कि इस सम्बन्ध में पूर्व में कई बार परिषद तथा कल समन्वय समिति ने  मुख्यमंत्री धामी से मिल कर यह अवगत कराया गया कि अब तो माह जनवरी मे से मंहगाई भत्ते की नई किस्त भारत सरकार द्वारा अनुमन्य की जानी है जबकि राज्य कर्मचारी माह जुलाई २०२३ से अनुमन्य किस्त का इन्तजार कर रहे हैं। इस पर  मुख्यमंत्री धामी ने तत्काल उक्त किस्त का अनुमोदन कर दिया। जिस पर आज त्वरित गति से कार्यवाही करते हुए वित्त विभाग ने शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। इससे प्रदेश के लाखों कार्मिकों को लाभ मिलेगा।अरुण पांडेय ने उम्मीद जताई कि माह जनवरी से अनुमन्य होने वाली किस्त कार्मिकों को समय से प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने इस हेतु परिषद एवं समन्वय समिति की ओर से मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:   Solution Day:- अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *