Headlines

स्कार्पियो और सेंट्रो कार टक्कर में सेंट्रो कार चालक की मौत

डोईवाला – शनिवार की रात कोतवाली डोईवाला को सूचना मिली की कुआँवाला क्षेत्र में एक सेंट्रो कार तथा स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें सेंट्रो कार चालक को गंभीर चोटे आई है। इस सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस पर मौके पर पहुंचा। मौके पर कुआँ वाला के पास  पंम्पकिन रेस्टोरेन्ट में सेन्ट्रो कार सख्या UK07AB-6633 के चालक ने रोड क्रॉस करने के दौरान तेज गति से आ रही स्कार्पियो कार सख्या UK07FE-8087 टकरा गया, जिसमे सेंट्रो कार चालक मुकेश भारद्वाज पुत्र रणजीत सिह भारद्वाज निवासी कुऑवाला हर्रावाला देहरादून उम्र- 42 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे उसके परिजनों ने पनिसिया हास्पिटल निकट रिस्पना पुल देहरादून उपचार को ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कार्पियो कार चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Information:- राजनैतिक दलों को दी गई दावे - आपत्तियों के निस्तारण सम्बंधी नियमों की बिन्दुवार जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *