Headlines

Encounter :- पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश दूसरे को पुलिस ने दबोचा

देहरादून – देर रात थाना रायवाला क्षेत्र के छिद्रवाला में चेकिंग के दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों द्वारा चेकिंग में पुलिस के रोके जाने पर न रुककर जंगल की तरफ भाग निकले जिस पर पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार का पीछा करते हुए।

जंगल की तरफ भागे मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया बदमाशों के पुलिस  पर फायरिंग कर ने पर पुलिस टीम ने भी बदमाशों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर  गोली लगी व दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया,पुलिस टीम ने पीछा कर दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:   Digital Arrest:- एसटीएफ व साईबर क्राईम ने धोखाधड़ी करने वाले राष्ट्रीय गिरोह का किया पर्दाफाश कर एक को पकड़ा

मुठभेड़ में घायल बदमाश को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय डोईवाला लाया गया,प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने घायल बदमाश जौलीग्रांट हॉस्पिटल रेफ़र कर दिया।

मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार बदमाश रायवाला के शातिर अपराधी, दोनों के विरुद्ध  कई केस पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *