Headlines

Exposure:-दिल्ली का अन्तर्राज्जीय नकबजन गिरोह मुन्ना गैंग आया  पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून  – विजय सिंह पटवाल पुत्र सुल्तान सिंह पटवाल निवासी शांति विहार, अजबपुर कला, देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर तहरीर दी कि 15 फरवरी को दोपहर वो अपने घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए थे।

रात को 8 बजे जब वापस लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे तथा घर से कुछ नगदी तथा चांदी के सिक्के व घड़ियाँ ग़ायब थीं। उक्त तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0-65/25 धारा-305 ए, 331(4) भा0न्या0सं0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष नेहरु कॉलोनी ने पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया तथा फुटेज में दिख रहे।

ये भी पढ़ें:   Rampur Tiraha Incident:-32 साल बाद फर्जी हथियार बरामदगी मामले में तीन पूर्व पुलिसकर्मी दोषी, सीबीआई अदालत ने सुनाई सजा

संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश को मुखबिर लगाएं मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को दिल्ली के शातिर नकबजन गैंग के इस घटना में शामिल होने तथा।

गिरोह के चोरी की अन्य घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में देहरादून में रुके होने की जानकारी मिली, जिस पर तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर मैनुअल पुलिसिंग करते हुए।

गिरोह के सदस्यों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तथा  मुखबिर की सूचना पर दूधली सडक मार्ग से घटना में शामिल 03 अभियुक्तों  राशिद खान,  फैजान तथा अमन को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया ।

जिनके कब्जे से नेहरू कालोनी में चोरी की घटना से सम्बन्धित माल व अन्य सामान बरामद किया गया । बरामद अन्य सामान के सम्बन्ध में जानकारी करने पर अभियुक्तों ने उस माल को दोपहर में सुभाष नगर में एक बंद घर से चोरी करना बताया गया।

ये भी पढ़ें:   Rampur Tiraha Incident:-32 साल बाद फर्जी हथियार बरामदगी मामले में तीन पूर्व पुलिसकर्मी दोषी, सीबीआई अदालत ने सुनाई सजा

जिसके सम्बन्ध में थाना क्लेमेनटाउन से जानकारी करने पर उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना क्लेमेंटाउन पर मु0अ0सं0 16/25 पंजीकृत होना ज्ञात हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त राशिद दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी तथा अन्य अपराधों के लगभग 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त राशिद खान उर्फ सोनू पुत्र मुन्ना खान निवासी ।-93 ब्लॉक 27, त्रिलोकपुरी, थाना मयूर विहार फेज 1 पूर्वी दिल्ली उम्र: 30 वर्ष। (गैंग लीडर)।

फैजान पुत्र नौसे निवासी: ई-207 पूर्वी विनोद नगर, कल्याणवास, थाना मयूर विहार फेज 1 पूर्वी दिल्ली उम्र- 24 वर्ष। अमन उर्फ अमान पुत्र निसार निवासी 27/203 त्रिलोकपुरी, थाना मयूर विहार फेज 1 पूर्वी दिल्ली उम्र 23 वर्ष।

ये भी पढ़ें:   Rampur Tiraha Incident:-32 साल बाद फर्जी हथियार बरामदगी मामले में तीन पूर्व पुलिसकर्मी दोषी, सीबीआई अदालत ने सुनाई सजा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *