Headlines

Feedback:- सीएम धामी ने भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया

चकराता – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय जौनसार बावर दौरे पर आज हनोल में प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से भेंटवार्ता कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया।

इस दौरान विद्यालय जा रही छात्राओं से मिलकर परीक्षाओं हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अधिकारियों के साथ महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास के मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा कर कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।

हमारी सरकार जौनसार बावर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। जन-जन के विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Strength :- युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत - नितिन नवीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *