Headlines

Recovered :- गोविंद घाट का पुल टूटा एसडीआरएफ ने किया एक शव बरामद

जोशीमठ – जिला नियंत्रण कक्ष, चमोली ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गोविंद घाट का पुल टूट गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक देवीदत्त बर्थवाल के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटना में पुलना की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल संख्या (UK 13 4490) पर सवार जोगिंदर शर्मा पुत्र पारस शर्मा निवासी सुदामा नगर थाना बेरिया, जिला बेतिया पश्चिमी चंपारण बिहार, उम्र 32 वर्ष की मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा गोविन्द घाट व जोशीमठ पुलिस की मदद से मृतक के शव को मलवे से निकाल कर रस्सी के सहारे अलकनंदा नदी पार कर अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:   Boulder :- सतपुली के पास मैक्स गाड़ी पर गिरा बोल्डर एक की मौत दो घायल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *