Headlines

Vasantotsav :- राज्यपाल ने पत्नी संग किया वसंतोत्सव का शुभारंभ देखी पुष्प प्रदर्शनी

देहरादून – राजभवन में उद्यान विभाग द्वारा 07 से 09 मार्च 25 तक तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 (पुष्प प्रदर्शनी) का आयोजन किया।

इस बहुप्रतीक्षित आयोजन के लिए वसंतोत्सव का शुभारंभ  प्रातः 10 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के साथ मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया। उद्घाटन केेे उपरांत राज्यपाल ने डाक विभाग की डाक टिकट जटामांसी का विमोचन किया।

विमोचन केेे बाद राज्यपाल ने पत्नी संग पुष्प-प्रदर्शनी केेे लिए आये भिन्न फूल उत्पादकोंं के द्वारा लगी प्रदर्शनी को निहार।

पुष्प-प्रदर्शनी 07 मार्च को दोपहर 1 बजे से सायं 6 बजे तक तथा 08 और 09 मार्च को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक जनसामान्य के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

ये भी पढ़ें:   Review:- मंत्री बहुगुणा ने पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते

पुष्प प्रदर्शनी उद्घाटन के पश्चात गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंहने स्टालों का निरीक्षण किया और निरीक्षण के बाद गोरखा रेजीमेंट किया सैनिकों ने खुकरी डांस किया।

इसके बाद देव संस्कृति विद्यालय शांतिकुंज की छात्रों ने योग प्रस्तुत किया। उत्तरांचल आयुर्वेद कॉलेज की छात्रों ने भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। अंत में आईटीबीपी के जवानों ने मार्शल आर्ट्स प्रस्तुत क जन समूह को अचंभित कर दिया।

इस आयोजन में 15 मुख्य प्रतियोगिताओं की कुल 55 उप-श्रेणियां शामिल हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

निर्णायक मंडल द्वारा चयनित विजेताओं को 9 मार्च को कुल 165 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:   Procedures:- विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

राज्यपाल के निर्देशन में इस वर्ष वसंतोत्सव में कई नवीन पहल शुरू की गई हैं। उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा इस आयोजन में आने वाले लोगों की गणना एआई एप्लिकेशन के माध्यम से की गई,

जिसके लिए राजभवन के मुख्य द्वार पर एआई इनेबल कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा वसंतोत्सव में आने वाले आगंतुक वेबसाइट www.vmsbutu.it.com पर भी पंजीकरण कर सकते हैं, जहां रजिस्ट्रेशन करने पर आगंतुक की सुविधा के लिए एक आई-कार्ड जनरेट होगा, यह रजिस्ट्रेशन ऐच्छिक होगा।

आईटीडीए द्वारा फीडबैक सिस्टम के लिए क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिससे आगंतुक अपने सुझाव और अनुभव साझा कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य वसंतोत्सव को और अधिक प्रभावी और आकर्षक बनाना है।

ये भी पढ़ें:   Procedures:- विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

वसंतोत्सव-2025 न केवल पुष्प प्रेमियों के लिए एक अद्भुत अनुभव होगा, बल्कि यह नवाचार और तकनीकी विकास के नए आयाम भी स्थापित करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *