Headlines

Holi – मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं

देहरादून -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात कर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय जाकर  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भेंट कर को रंग लगकर  होली की शुभकामनाएं दी।

इस के बाद मुख्यमंत्री ने  पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद  त्रिवेंद्र सिंह रावत से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:   Tiranga Yatra:- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *