Headlines

Body:- पशुलोग बैराज में एस डी आर एफ को मिला महिला का शव

टिहरी – एस डी आर एफ टीम  को कुछ दिन पूर्व थाना रायवाला के माध्यम से सूचना दी गई कि 72 सीढ़ी के पास एक महिला डूब गई है,जिसकी सर्चिंग को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

यह सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट ढालवाला से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक बिजेंदर कुड़ियाल के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गहन सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा आज  25 मार्च 2025 को उस महिला का शव पशुलोक बैराज से बरामद किया गया। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Injured:- हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी ऑल्टो, एक की मौत, दो घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *