Headlines

Hoisted:-भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के झंडे को फहराया

देहरादून – भाजपा मुख्यालय देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ ।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश अध्यक्ष व  राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पार्टी के झंडे को फहराया।
 झंडा रोहण कार्यक्रम में टिहरी गढ़वाल की सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, मंत्री गणेेश जोशी, मंत्री धन सिंंह रावत व बहुुत संख्या में दायित्ववधारी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
वही आपातकाल के समय जेल गए पार्टी के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के बाद सीएम धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास गौरवपूर्ण है।
दो सांसद से आज  पार्टी के इतने सांसद बन गए हैं और जो पार्टी हमारा मजाक उड़ाती थी आज वह अपने अस्तित्व को बचाने के संघर्ष कर रही है।
वहीं से सीएम धामी ने सरकार की उपलब्धियां भी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने रखा।
ये भी पढ़ें:   Best Wishes:-सीएम धामी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों से की मुलाक़ात, दीपावली की शुभकामनाएं देकर किया वीर सैनिकों के समर्पण को नमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *