Headlines

Inspection :- जिला अधिकारी बंसल ने स्मार्ट सिटी के विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

देहरादून –जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रातः कुठाल गेट, साईं मंदिर, दिलाराम चौक सहित सहित विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न स्थानों गतिमान निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध सुगम व्यवस्था बनाने तथा वर्षाकाल से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

डीएम सविन बंसल ने अपनी कार्यशैली के अनुसार कई करोड़ के जन सरंचनाओं के एक साथ काम उठवाए है प्रथम बार कुठाल गेट, साई मंदिर, दिलाराम चौक निर्माण, पहाड़ीशैली सौन्दर्यीकरण व साईड रोड निर्माण कार्य किया जा रहा है।

पहली बार टैफिक सुगमता, जनसुरक्षा एवं पारम्परिक लोक संस्कृति दर्शन, एक साथ होंगे साथ ही कुठालगेट, साई मन्दिर, दिलाराम चौक एक साथ उच्च स्तर आधुनिकरण की ओर बढ चला है जो मानसून से पूर्व पूर्ण हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:   Meeting:- ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने सीएम धामी से मुलाक़ात की

डीएम ने ज्वानिंग के दूसरे माह से डिजाईन, सर्वे, कान्सेप्ट तैयार कर लिया था लिया था डीएम निरंतर धनराशि संगठित करने में लगे थे।

दोनो चौराहों पर नवीन अवधारणा का परिचय देते हुए दो अतिरिक्त मोटोरेबल स्लिप रोड निकाल दी, जिससे यातायात सुगमता में सहायता मिलेगी।

डीएम ने ठेकेदार एवं अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यस्थल पर मैन, मटिरियल, मशीनरी को डबल किया जाए और मानसून से पहले तीनों काम पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

डीएम ने प्रातः 10 बजे से 01 बजे तक पूरे अमले संग सड़क ग्राउण्ड जीरो पर रहकर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कार्य स्थल पर धीमी कार्य प्रगति एवं कम मानवश्रम के चलते नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़े शब्दों में कहा कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   Plotting Collapse:-अवैध प्लॉटिंग पर चली  एमडीडीए की जेसीबी तीन बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त

साथ ही कहा कि कार्यों की है रात दिन की अनुमति फिर प्रगति धीमी क्यों, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यों रात्रि एवं दिन में औचक निरीक्षण कर मॉनिटिरिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 को कार्यों की नियिमित मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए।

इस निर्माण कार्यों से जहां चौराहों को सौन्दर्यीकरण के साथ ही आकर्षक बनाया जा रहा है वहीं पर्यटकों को राज्य लोक पारम्परिक कला, संस्कृति के साथ राज्य आंदोलनकारियों एवं राज्य सांस्कृतिक, पारम्परिक इतिहास के भी दर्शन होंगे।

जिलाधिकारी की पहल पर राजधानी देहरादून को सुंदर और पौराणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से संवारने के लिए अभिनव कार्य किए जा रहे है।

ये भी पढ़ें:   Dearness Allowance:-राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन

इसमें देहरादून स्थित साई मंदिर जंक्शन, कुठालगेट और दिलाराम चौक का पहाड़ी शैली में सौन्दर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। जिसके अंतर्गत राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाती हुई कलाओं के माध्यम से चौराहे सजाने का काम किया जा रहा है।

इसके साथ ही लोक परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर, और धार्मिक स्थलों की कलाकृतियों के साथ राज्य आंदोलनकारियों की स्मृतियों को भी चौराहों और मुख्य मार्गों पर प्रदर्शित कराया जा रहा है,

ताकि देहरादून आने वाले पर्यटकों को यहां की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिल सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी तीरथपाल सिंह, नगर मजिस्टेट प्रत्युष सिंह एवं स्मार्ट सिटी लि0 के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *