Headlines

Blessings :- भारतीय किसान यूनियन एकता शाक्ति उत्तराखण्ड के अध्यक्ष ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून – भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखण्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने  श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में मत्था टेका।

उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास के साथ शिष्टाचार भेंट की और आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने महाराज को श्री झण्डे मेले कुशलतापूर्वक सम्पन्न होने पर बधाई दी।

सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने जानकारी दी कि भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखण्ड मई में होने वाले विराट किसान महोत्सव में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को सम्मानित करने जा रहे है।

बहुत शीघ्र श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि संकार द्वारा किसानों के लिए किसान मेला व जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष  श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज को  छायाचित्र सप्रेम भेंट किया।

ये भी पढ़ें:   Patient Injured:- पेनेशिया अस्पताल में लग आग 12 मरीज़ घायल

उन्होंने भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखण्ड से जुड़े किसान भाइयों की ओर से श्री दरबार साहिब प्रबन्ध समिति को श्री झण्डे जी मेले के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने मातावाला बाग पर चिंता जाहिर करते हुए असमाजितक तत्वों की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब विश्व की महान संस्थाओं में से एक है।

श्री दरबार साहिब पर लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने कहा कि वह श्री दरबार साहिब के पक्ष में हैं।कुछ लोगों ने मातावाला बाग को कूडाघर बना दिया था।

मातावाला बाग को नशेडियों का अड्डा बना दिया था जिसको वर्तमान में महाराज ने फलदार वृक्षों को लगाकर उसे सुन्दर व आकर्षक बना दिया है।

ये भी पढ़ें:   Avoid Strong Sunlight:-डीएम की आमजन से अपील: भीषण गर्मी और लू में बरतें जरूरी सावधानियां, दोपहर की तेज धूप से बचें

उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब जैसे पूजनीय संस्था समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। इस संस्थान के द्वारा सैकड़ों स्कूल, अस्पताल, मेडिकल काॅलेज, नर्सिंंग काॅलेज,

पैरामेडिकल काॅलेज व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जनहित में काम कर रहे हैं। गरीबों के लिए कैंसर अस्पताल का कार्य अन्तिम चरण में है। ऐसे संस्थान के बारे में षडयंत्र उचित नहीं है।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का कृषि संकाय उत्तराखण्ड के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में परंपरागत व अत्याधुनिक तकनीक से कृषि में शोध हो रहे हैं।

साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को परिशिक्षित भी किया जा रहा है समय-समय पर किसान मेला लगाकर किसानों की आय, भूमि की उत्पादकता आदि पर जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।

ये भी पढ़ें:   Floral Tribute :- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के नेतृत्व में स्व राजीव गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की

लाइव स्टाॅक, गौवंश कृषि से जोडकर कृषि को पुरातन पद्धति से जोड़कर वातावरण में गौवंश व गौमाता का संरक्षण करके किसानों की आय को बढ़ाए जाने पर महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड किसान और किसानी को बढ़ावा दिया जाना बेहद जरूरी है। इसलिए युवा कृषि वैज्ञानिकों को भी आगे आकर अपनी भूमिका निश्चित करनी होगी।

उधर दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने मातावाला बाग पर कब्जे की नियत से धार्मिक उन्माद व विद्धेष फैलाने वालों की कड़ी निंदा की है।

उन्होंने श्री दरबार साहिब को अपना पूरा समर्थन दिया है और कहा कि वह विश्व की अग्रणी समाजसेवी संस्था के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *