Headlines

Death:- कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत

चमोली – उत्तराखंड के चमोली जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बिरही-निजमुला मोटरमार्ग पर गाड़ी गांव के पास कोरेलधार में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।

ये लोग निजमूला क्षेत्र से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव हरमनी लौट रहे थे।

दुर्घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन खराब मौसम और सड़क की स्थिति को इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।

घटना शाम करीब 6:30 बजे हुई, लेकिन क्षेत्र में आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण देर रात तक किसी को भी दुर्घटना की जानकारी नहीं मिल सकी।

ये भी पढ़ें:   Pronounced Dead :- टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिक देवनाथ निवासी छत्तीसगढ़ रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया

स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य में तेजी से काम किया, लेकिन बारिश और तूफान के कारण इसमें काफी मुश्किलें आईं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शवों को खाई से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

राहत और बचाव कार्य में स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा किया जा रहा है,इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और खराब मौसम में यात्रा के खतरों को उजागर किया है। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *