Headlines

Protest :- कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज ने किया विरोध प्रर्दशन

देहरादून – कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन ने विरोध प्रर्दशन किया। मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि मुस्लिम सेवा संगठन इस आतंकी हमले की कडी निन्दा करता है।

मुस्लिम सेवा संगठन का मानना है कि यह आतंकी हमला किसी धर्म विशेष पर नही अपितु हिन्दुस्तान पर हुआ है। आज पुरा हिन्दुस्तान एक साथ एक जुट खडा है। मुस्लिम सेवा संगठन प्रेस के माध्यम से यह भी स्पष्ट करना चाहता है।

हिन्दुस्तान का सर्व समाज विशेषकर मुस्लिम समुदाय आतंकियों तथा आतंकियों के आकाओं की इस चाल को सफल नही होने देगा। जिस प्रकार कश्मीर की आवाम ने आतंकियों का बाई काट किया,

ये भी पढ़ें:   Floral Tribute :- ले0 जनरल एमएम लखेड़ा के निधन पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री जोशी

मस्जिदों से इस हमले की निन्दा की गई तथा कश्मीरी आवाम ने प्रर्यटकों का साथ दिया यह बर्ताव आतंक के मुंह पर तमाचा तथा एक बदलाव का आरम्भ है।

मुस्लिम सेवा संगठन के उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने कहा कि मुस्लिम सेवा संगठन भारत सरकार से आहवान करता है कि अब बस बहुत हुआ इस कायराना हमले का जवाब उसी भाषा में दिया जाना चाहिये जिस भाषा को यह आतंकी समझते है।

आतंक का समूल नाश हो। आकिब कुरैशी ने कहा कि जो लोग भी इस हमले के जिम्मेदार है उनके सर काटकर श्रीनगर के लाल चौक पर लटका देने चाहिये,

ये भी पढ़ें:   Floral Tribute :- ले0 जनरल एमएम लखेड़ा के निधन पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री जोशी

ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार की घटना को अंजाम ना दे सके ज्ञापन देने वालो मे लताफत हुसैन, कमर ख़ान एडवोकेट जावेद अख्तर नाज़ीम ख़ान अब्दुल रहमान अमान आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *