Headlines

Exposed :- चुनावी रंजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून  – नगर निकाय चुनाव जोकि 23 जनवरी 25 वाले  दिन सुबह- सुबह करीब 3 बजे पटेल नगर थाने में सूचना मिली की वार्ड नंबर 88 मेंहूवाला में निर्दलीय प्रत्याशी तस्मीया पत्नि मौ० सुहेल की फॉरच्यूनर कार के ऊपर किसी अज्ञात नकाब पोश द्वारा गोली चलाई गई है।

जिस पर कोतवाली पटेल नगर में मु०अ०सं०46/25 धारा 109 bns बनाम अज्ञात पंजीकृत किया। जांच पड़ताल करते हुए और गवाहों के बयानों व सीसीटीवी की फुटेज को देख कर  जानकारी प्राप्त हुई।

कि यशवर्धन सिंह पुत्र शैलेंद्र कुमार सिंह निवासी 26 श्याम विहार गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार द्वारा सुहैल तथा उसके साथियों ने फॉरच्यूनर पर मेहुवाला में गोली चलाई गई।

ये भी पढ़ें:   Fake Certificates :- एमबीबीएस फर्जी प्रमाणपत्र मामले में तीसरी FIR दर्ज, एलिस तोमर नामजद

अभियुक्त यशवर्धन सिंह उर्फ यश ठाकुर, जो कांग्रेस प्रत्याशी तरन्नुम अंसारी पत्नी शहजाद अंसारी के चुनाव प्रचार में कई दिनों से उनके साथ था,

नाम प्रकाश में आने पर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अभियुक्त यश ठाकुर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई,

जिस पर अभियुक्त ने उच्च न्यायालय नैनीताल से अपनी गिरफ्तारी में राहत प्राप्त की गई। उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश का पालन करते हुए।

पुलिस ने अभियुक्त यशवर्धन सिंह पुत्र शैलेंद्र कुमार सिंह निवासी 26 श्याम विहार गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार के बयान अंकित किए गए तो उसने बताया कि घटना से पहले चंदा ताल के पास अभियुक्त अपनी बलेरो कार से आ रहा था तो दूसरे पक्ष के साथ कहासुनी हो गई।

ये भी पढ़ें:   Bribe:- विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए ₹5 हजार रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन को रंगे हाथों दबोचा

घटना से आवेश में आकर अभियुक्त द्वारा सुहैल तथा उसके साथियों के ऊपर वापस जाने के दौरान फायर किया गया था। पुलिस द्वारा अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत अभियुक्त यशवर्धन उर्फ यश ठाकुर के विरुद्ध आरोप पत्र  न्यायालय में प्रेषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *