Headlines

Land fraud :-  भूमि धोखाधड़ी के अपराध में गैंगलीडर सहित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में भूमि सम्बन्धित अपराधों में लिप्त भू-माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए इस प्रकार के अपराधों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

रायपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त  नीरज शर्मा पुत्र महेश चन्द शर्मा निवासी सी, कासा टैरेजा अपार्टमेन्ट कैनाल रोड देहरादून, हाल पता 1 गोपाल विहार डांडा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड रायपुर, देहरादून।

आशु शर्मा पत्नी नीरज शर्मा तथा अंजली शर्मा पत्नी दिनेश चन्द निवासी मौहल्ला किला पुरानी सब्जी मण्डी काशीपुर, उधमसिंह नगर और कु0 ज्योति पंवार पुत्री सोहन सिंह पंवार निवासी लेन न0 -2 शिवगंगा एनक्लेव डाण्डा लखौंड थाना रायपुर,

ये भी पढ़ें:   Threat :- मसूरी नगर पालिका परिषद कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

जो पिछले काफी समय से भूमि धोखाधड़ी के मामलों में लिप्त थे तथा जिनके विरुद्ध जनपद के अलग- अलग थानो में भूमि धोखाधड़ी के सम्बंध में कई अभियोग पंजीकृत थे, के विरुद प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत मु०अ०सँ० – 144/25 धारा – 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व के थाना रायपुर पर पुलिस टीम गठित की गयी, गठित टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 12 मई को मुकदमे में वांछित गैंगलीडर नीरज शर्मा सहित 03 अभियुक्तों आशु शर्मा व कु0 ज्योति पंवार को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Threat :- मसूरी नगर पालिका परिषद कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

नीरज शर्मा पुत्र महेशचन्द शर्मा निवासी सी- 2 कासा टैरेजा अपार्टमेन्ट कैनाल रोड देहरादून, हाल पता 1 गोपाल विहार डांडा लखौण्ड, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर, देहरादून (गैंग लीडर),

आशु शर्मा पत्नी नीरज शर्मा निवासी सी -2 कासा टैरेजा अपार्टमैन्ट कैनाल रोड देहरादून, हालत पता 1 गोपाल बिहार, डांडा लखौण्ड, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर, देहरादून (गैंग सदस्य),

कु0 ज्योति पंवार पुत्री सोहन सिंह पंवार निवासी लेन न0 -2 शिवगंगा एनक्लेव डाण्डा लखौंड थाना रायपुर, देहरादून (गैंग सदस्य),

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *