Headlines

Crashed :- चंबा के नेल गांव के पास ऑल्टो कार खाई में गिरी एक  व्यक्ति की मौत 

टिहरी – जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी कि थाना चंबा क्षेत्रांतर्गत नेल गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एस डी आर एफ  टीम की आवश्यकता है।

यह सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट कोटी कॉलोनी से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ऑल्टो कार नेल गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 01 किलोमीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें:   Female Passenger:- केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े से गिरी हरियाणा की महिला यात्री

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति के शव को कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। अजय रावत पुत्र  कुंदन सिंह, उम्र 48 वर्ष निवासी दिखोल गांव चंबा टिहरी शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *