Headlines

Rescue :- गुलर के पास थार खाई में गिरी दो घायल  

टिहरी:7 जून – प्रातः लगभग 03:47 बजे पुलिस चौकी व्यासी ने एस डी आर एफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गुलर के समीप एक वाहन (थार A/F) अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गदेरे में गिर गया है, जिसमें दो व्यक्ति सवार हैं।

सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ पोस्ट व्यासी से उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचने के उपरांत एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा रात के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के चलते दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाते हुए।

कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों- एक महिला और एक पुरुष को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुँचाया।

जिसके उपरांत दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों में  दक्ष सलूजा, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैथल (हरियाणा) और  हीना सलूजा, उम्र 23 वर्ष, निवासी कैथल (हरियाणा)

ये भी पढ़ें:   Direct Gaze:- तमक नाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर, कनेक्टिविटी बहाली और राहत कार्यों को लेकर दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *