Headlines

Injured:- घोड़े से गिरकर घायल हुआ यात्री एन डी आर एफ ने पहुंचाया अस्पताल

 रुद्रप्रयाग,14 जून ।

 प्रातःकाल एक यात्री के घोड़े से गिरने की सूचना प्राप्त हुई। यह दुर्घटना कुबेर ग्लेशियर के समीप हुई थी। तत्काल सूचना मिलते ही एन डी आर एफ की टीम द्वारा घायल यात्री को कुबेर ग्लेशियर से प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र (MRP) बड़ी लिनचोली लाया गया।

घायल यात्री के स्पाइन (रीढ़ की हड्डी) और पेल्विक (कमर) क्षेत्र में चोट पाई गई। MRP में प्राथमिक उपचार के उपरांत डॉक्टर के चिकित्सकीय परामर्श तथा सेक्टर अधिकारी बड़ी लिनचोल नन्दन सिंह रजवार (DDMO) के निर्देश पर घायल को हेली सेवा के माध्यम से रेफर किया गया।

सुबह 10:12 बजे ट्रांस भारत हेली सर्विस के माध्यम से घायल यात्री को बड़ी लिनचोली हेलीपैड से गुप्तकाशी के लिए रवाना किया गया, जहां आगे की चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

ये भी पढ़ें:   Search:- भागीरथी नदी में बहे बालक की तलाश में एसडीआरएफ–एनडीआरएफ का संयुक्त सर्चिंग अभियान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *