Headlines

Fake currency :- हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट गैंग का किया भंडाफोड़, छह लाख के नकली नोट बरामद

 हरिद्वार 28 जून 2025।

   हरिद्वार पुलिस ने बाजार में जाली नोटों के चलन को रोकते हुए एक बड़े नकली नोट गैंग का पर्दाफाश किया है।

पुलिस कप्तान के निर्देश पर सीआईयू रुड़की और कोतवाली रुड़की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।

इनके कब्जे से 500-500 रुपये के कुल छह लाख रुपये के जाली नोट, चार मोबाइल फोन और नकली नोट बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

पकड़े गए तीन आरोपियों की पहचान बालेश्वर उर्फ बाली पुत्र रघुवीर सिंह (निवासी भोटावाली, पांवटा साहिब, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, हाल निवासी हरीपुर, हरबर्टपुर, विकासनगर, देहरादून),

मनीष कुमार पुत्र स्व. लेखपाल (निवासी कुडीनेत वाला, रायसी, कोतवाली लक्सर) और हिमांशु पुत्र पलटूराम (निवासी वर्ल्ड बैंक कॉलोनी, रुड़की) के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान पांच अन्य संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह कार्रवाई बाजार में नकली नोटों के प्रसार को रोकने में बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:   Murder:- पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को खुद फोन कर दी वारदात की सूचना, आरोपी पति फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *