Headlines

Injured :- सात मोड पर यूटिलिटी पलटी महिला घायल

 ऋषिकेश 21 जुलाई 2025।

ऋषिकेश मार्ग के सात मोड पर एक यूटिलिटी वाहन पलट जाने के कारण वाहन सवार एक महिला घायल हो गयी,

घायल महिला को डयूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भिजवाया गया।

वाहन के पलटने के कारण उसमें भरा तेल सडक पर फैल गया, जिससे दो पहिया वाहनों के सड़क पर फिसलने की संभावना को देखते हुए।

पुलिस ने तत्काल फायर सर्विस को सूचित कर दमकल के वाहन को मौके पर बुलवाया गया तथा थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक को रोककर सडक पर गिरे तेल को पानी की सहायता से साफ करवाया गया।

कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश एसएसपी देहरादून द्वारा अधिकारियों को दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *